![]() |
||
![]() |
||
Bhagavad Gita — Chapter 11: Vishwarupa Darshana Yoga - विश्वरूपदर्शनयोगअर्जुन उवाच मदनुग्रहाय परमं गुह्यमध्यात्मसंज्ञितम्।यत्त्वयोक्तं वचस्तेन मोहोऽयं विगतो मम।।१।।Arjuna said : Thanks to the most profound words of spiritual wisdom that You have spoken out of kindness to me, this delusion of mine has entirely disappeared. (1)अर्जुन बोले-मुझ पर अनुग्रह करने के लिये आपने जो परम गोपनीय अध्यात्मविषयक वचन अर्थात् उपदेश कहा, उससे मेरा यह अज्ञान नष्ट हो गया है ।।१।।भवाप्ययौ हि भूतानां श्रुतौ विस्तरशो मया।त्वत्तः कमलपत्राक्ष माहात्म्यमपि चाव्ययम्।।२।।O lotus-eyed one, I have heard from You in detail of the origin and dissolution of all beings, and also of Your inexhaustible greatness.क्योंकि हे कमलनेत्र ! मैंने आपसे भूतों की उत्पत्तिएवमेतद्यथात्थ त्वमात्मानं परमेश्वर ।द्रष्टुमिच्छामि ते रूपमैश्वरं पुरुषोत्तम ।।३।।Your divine form possessed of wisdom, glory, energy, strength, valour and effulgence, O best of persons! (3)हे परमेश्वर ! आप अपने को जैसा कहते हैं, यह ठीक ऐसा ही है; परंतु हे पुरुषोत्तम ! आपके ज्ञान, ऐश्वर्य, शक्ति, बल, वीर्य और तेजसे युक्त ऐश्वर-रूप को मैं प्रत्यक्ष देखना चाहता हूँ ।।३।।मन्यसे यदि तच्छक्यं मया द्रष्टुमिति प्रभो ।योगेश्वर ततो मे त्वं दर्शयात्मानमव्ययम् ।।४।।If You think it possible for me to behold that form, O Lord, then, O Lord of Yoga, reveal to me Your imperishable Self.हे प्रभो ! यदि मेरे द्वारा आपका वह रूप देखा जाना शक्य है-ऐसा आप मानते हैं, तो हे योगेश्वर ! उस अविनाशी स्वरूप का मुझे दर्शन कराइये ।।४।।श्रीभगवानुवाच पश्य मे पार्थ रूपाणि शतशोऽथ सहस्रशः।नानाविधानि दिव्यानि नानावर्णाकृतीनि च।।५।।Sri Bhagavan said: Arjuna, behold presently in hundreds and thousands, My multifarious divine forms, of various colours and shapes. (5)श्रीभगवान् बोले- हे पार्थ! अब तू मेरे सैकड़ों-हजारों नाना प्रकार के और नाना वर्ण तथा नाना आकृति वाले अलौकिक रूपों को देख ।।५।।पश्यादित्यान्वसून्रुद्रानश्विनौ मरुतस्तथा।बहून्यदृष्टपूर्वाणि पश्याश्चर्याणि भारत।।६।।Behold the Adityas, the Vasus, the Rudras, the two Ashvins, and the Maruts; behold, O Bharata, many wonders never seen before.हे भरतवंशी अर्जुन! मुझमें आदित्यों को अर्थात् अदिति के द्वादश पुत्रों को, आठ वसुओं को, एकादश रुद्रों को, दोनों अश्विनी कुमारों को और उनचास मरुद्गणों को देख तथा और भी बहुत-से पहले न देखे हुए आश्चर्यमय रूपों को देख ।।६।।इहैकस्थं जगत्कृत्स्नं पश्याद्य सचराचरम् ।मम देहे गुडाकेश यच्चान्यद्द्रष्टुमिच्छसि ।। ७ ।।Arjuna, behold as concentrated within this body of Mine the entire creation consisting of both animate and inanimate beings, and whatever else you desire to see. (7)हे अर्जुन ! अब इस मेरे शरीर में एक जगह स्थित चराचरसहित सम्पूर्ण जगत् को देख तथा और भी जो कुछ देखना चाहता हो सो देख ।। ७ ।।न तु मां शक्यसे द्रष्टुमनेनैव स्वचक्षुषा ।दिव्यं ददामि ते चक्षुः पश्य मे योगमैश्वरम् ।। ८ ।।But you cannot see Me with these eyes of yours. I give you divine vision; behold My sovereign power.परन्तु मुझको तू इन अपने प्राकृत नेत्रों द्वारा देखने में निःसंदेह समर्थ नहीं है; इसी से मैं तुझे दिव्य अर्थात्सञ्जय उवाच एवमुक्त्वा ततो राजन्महायोगेश्वरो हरिः।दर्शयामास पार्थाय परमं रूपमैश्वरम्।।९।।Sañjaya said : My lord! having spoken thus, Sri Krsna, the supreme Master of Yoga, forthwith revealed to Arjuna His supremely glorious divine Form. (9)सञ्जय बोले-हे राजन् ! महायोगेश्वर और सब पापों के नाश करने वाले भगवान् ने इस प्रकार कहकर उसके पश्चात् अर्जुन को परम ऐश्वर्य युक्त दिव्य स्वरूप दिखलाया ।। ९ ।।अनेकवक्त्रनयनमनेकाद्भुतदर्शनम् ।अनेकदिव्याभरणं दिव्यानेकोद्यतायुधम् ।।१०।।Arjuna saw the supreme Deity possessing many mouths and eyes, presenting many a wonderful sight, decked with many divine ornaments, wielding many uplifted divine weapons, wearing divine garlands and clothes, besmeared all over with divine sandal-pastes, full of all wonders, infinite and having faces on all sides. (10,11)अनेक मुख और नेत्रों से युक्त, अनेक अद्भुत दर्शनों वाले, बहुत-से दिव्य भूषणों से युक्त और बहुत-से दिव्य शस्त्रों को हाथों में उठाये हुए, दिव्य माला और वस्त्रों को धारण किये हुए और दिव्य गन्ध का सारे शरीर में लेप किये हुए, सब प्रकार के आश्चर्यों से युक्त, सीमा रहित और सब ओर मुख किये हुए विराट् स्वरूप परमदेव परमेश्वर को अर्जुन ने देखा ।। १०-११ ।।दिव्यमाल्याम्बरधरं दिव्यगन्धानुलेपनम् ।सर्वाश्चर्यमयं देवमनन्तं विश्वतोमुखम् ।।११।।Arjuna saw the supreme Deity possessing many mouths and eyes, presenting many a wonderful sight, decked with many divine ornaments, wielding many uplifted divine weapons, wearing divine garlands and clothes, besmeared all over with divine sandal-pastes, full of all wonders, infinite and having faces on all sides. (10,11)अनेक मुख और नेत्रों से युक्त, अनेक अद्भुत दर्शनों वाले, बहुत-से दिव्य भूषणों से युक्त और बहुत-से दिव्य शस्त्रों को हाथों में उठाये हुए, दिव्य माला और वस्त्रों को धारण किये हुए और दिव्य गन्ध का सारे शरीर में लेप किये हुए, सब प्रकार के आश्चर्यों से युक्त, सीमा रहित और सब ओर मुख किये हुए विराट् स्वरूप परमदेव परमेश्वर को अर्जुन ने देखा ।। १०-११ ।।दिवि सूर्यसहस्रस्य भवेद्युगपदुत्थिता।यदि भाः सदृशी सा स्याद्भासस्तस्य महात्मनः।।१२।।If there be the effulgence of a thousand suns bursting forth all at once in the heavens, even that would hardly approach the splendour of the mighty Lord. (12)आकाश में हजार सूर्यों के एक साथ उदय होने से उत्पन्न जो प्रकाश हो, वह भी उस विश्व रूप परमात्मा के प्रकाश के सदृश कदाचित् ही हो ।।१२।।तत्रैकस्थं जगत्कृत्स्नं प्रविभक्तमनेकधा।अपश्यद्देवदेवस्य शरीरे पाण्डवस्तदा।।१३।।Concentrated at one place in the person of that supreme Deity, Arjuna then beheld the whole universe with its manifold divisions. (13)पाण्डु पुत्र अर्जुन ने उस समय अनेक प्रकार से विभक्त अर्थात् पृथक्-पृथक् सम्पूर्ण जगत् को देवों के देव श्रीकृष्ण भगवान् के उस शरीर में एक जगह स्थित देखा ।।१३।।ततः स विस्मयाविष्टो हृष्टरोमा धनञ्जयः।प्रणम्य शिरसा देवं कृताञ्जलिरभाषत।।१४।।Then Arjuna, full of wonder and with the hair standing on end, reverentially bowed his head to the divine Lord, and with joined palms addressed Him thus. (14)उसके अनन्तर वह आश्चर्य से चकित और पुलकित शरीर, अर्जुन प्रकाशमय विश्व रूप परमात्मा को श्रद्धा-भक्ति सहित सिर से प्रणाम करके हाथ जोड़कर बोला।।१४।।अर्जुन उवाच पश्यामि देवांस्तव देव देहे सर्वांस्तथा भूतविशेषसंघान्।ब्रह्माणमीशं कमलासनस्थमृषींश्च सर्वानुरगांश्च दिव्यान्।।१५।।Arjuna said: O Lord, I see within Your body all the gods and the multitudes of diverse beings; Brahma, the Lord, seated upon his lotus throne, as well as all the sages and celestial serpents.अर्जुन बोले-हे देव ! मैं आपके शरीर में सम्पूर्ण देवों को तथा अनेक भूतों के समुदायों को, कमल के आसन पर विराजित ब्रह्मा को, महादेव को और सम्पूर्ण ऋषियों को तथा दिव्य सर्पों को देखता हूँ।।१५।।अनेकबाहूदरवक्त्रनेत्रं पश्यामि त्वां सर्वतोऽनन्तरूपम्।नान्तं न मध्यं न पुनस्तवादिं पश्यामि विश्वेश्वर विश्वरूप।।१६।।O lord of the universe, I see You endowed with numerous arms, bellies, mouths, and eyes and having innumerable forms extended on all sides. I see neither Your beginning nor middle, nor even Your end, manifested as You are in the form of the universe. (16)हे सम्पूर्ण विश्व के स्वामिन् ! आपको अनेक भुजा, पेट, मुख और नेत्रों से युक्त तथा सब ओर से अनन्त रूपों वाला देखता हूँ। हे विश्व रूप ! मैं आपके न अन्त को देखता हूँ, न मध्य को और न आदि को ही।।१६।।किरीटिनं गदिनं चक्रिणं च तेजोराशिं सर्वतो दीप्तिमन्तम्।पश्यामि त्वां दुर्निरीक्ष्यं समन्ताद्दीप्तानलार्कद्युतिमप्रमेयम्।।१७।।I see You, adorned with crown, mace, and discus, a mass of radiance shining everywhere, difficult to behold, blazing on all sides like the effulgence of burning fire and the sun, immeasurable.आपको मैं मुकुट युक्त, गदायुक्त और चक्र युक्त तथा सब ओर से प्रकाशमान तेज के पुञ्ज, प्रज्वलित अग्नित्वमक्षरं परमं वेदितव्यं त्वमस्य विश्वस्य परं निधानम्।त्वमव्ययः शाश्वतधर्मगोप्ता सनातनस्त्वं पुरुषो मतो मे।।१८।।You are the supreme indestructible worthy of being known; You are the ultimate refuge of this universe. You are, again, the protector of the ageless Dharma; I consider You to be the eternal imperishable Being. (18)आप ही जानने योग्य परम अक्षर अर्थात् परब्रह्म परमात्मा हैं, आप ही इस जगत् के परम आश्रय हैं, आप ही अनादि धर्म के रक्षक हैं और आप ही अविनाशी सनातन पुरुष हैं। ऐसा मेरा मत है ।। १८ ।।अनादिमध्यान्तमनन्तवीर्यमनन्तबाहुं शशिसूर्यनेत्रम्।पश्यामि त्वां दीप्तहुताशवक्त्रं स्वतेजसा विश्वमिदं तपन्तम्।।१९।।I see You without beginning, middle or end, possessing unlimited prowess and endowed with numberless arms, having the moon and the sun for Your eyes, and blazing fire for Your mouth, and scorching this universe by Your radiance. (19)आपको आदि, अन्त और मध्य से रहित, अनन्त सामर्थ्य से युक्त, अनन्त भुजावाले, चन्द्र-सूर्यरूप नेत्रों वाले, प्रज्वलित अग्नि रूप मुखवाले और अपने तेज से इस जगत् को संतप्त करते हुए देखता हूँ ।।१९।।द्यावापृथिव्योरिदमन्तरं हि व्याप्तं त्वयैकेन दिशश्च सर्वाः।दृष्ट्वाद्भुतं रूपमुग्रं तवेदं लोकत्रयं प्रव्यथितं महात्मन्।।२०।।Yonder space between heaven and earth and all the quarters are entirely filled by Youहे महात्मन् ! यह स्वर्ग और पृथ्वी के बीच का सम्पूर्ण आकाश तथा सब दिशाएँ एक आपसे ही परिपूर्ण हैं; तथा आपके इस अलौकिक और भयंकर रूप को देखकर तीनों लोक अति व्यथा को प्राप्त हो रहे हैं ।।२०।।अमी हि त्वां सुरसंघा विशन्ति केचिद्भीताः प्राञ्जलयो गृणन्ति।स्वस्तीत्युक्त्वा महर्षिसिद्धसंघाः स्तुवन्ति त्वां स्तुतिभिः पुष्कलाभिः।।२१।।Yonder hosts of gods are entering You; some with palms joined out of fear are uttering Your names and glories. Multitudes of Maharsis and Siddhas, saying ‘Let there be peace’, are extolling You by means of excellent hymns. (21)वे ही देवताओं के समूह आप में प्रवेश करते हैं और कुछ भयभीत होकर हाथ जोड़ आपके नाम और गुणों का उच्चारण करते हैं तथा महर्षि और सिद्धों के समुदाय 'कल्याण हो' ऐसा कहकर उत्तम-उत्तम स्तोत्रों द्वारा आपकी स्तुति करते हैं।।२१।।रुद्रादित्या वसवो ये च साध्या विश्वेऽश्विनौ मरुतश्चोष्मपाश्च।गन्धर्वयक्षासुरसिद्धसंघा वीक्षन्ते त्वां विस्मिताश्चैव सर्वे।।२२।।The Rudras, Adityas, Vasus, Sadhyas, Vishvedevas, Ashvins, Maruts, and the ancestors, along with the hosts of Gandharvas, Yakshas, Asuras, and Siddhas, all gaze upon You in utter amazement.जो ग्यारह रुद्र और बारह आदित्य तथा आठ वायु, साध्यगण, विश्वेदेव, अश्विनीकुमार तथा मरुद्गण और पितरों का समुदाय तथा गन्धर्व, यक्ष, राक्षस और सिद्धोंरूपं महत्ते बहुवक्त्रनेत्रं महाबाहो बहुबाहूरुपादम्।बहूदरं बहुदंष्ट्राकरालं दृष्ट्वा लोकाः प्रव्यथितास्तथाहम्।।२३।।Lord, seeing this stupendous and dreadful Form of Yours possessing numberous mouths and eyes, many arms, thighs and feet, many bellies and many teeth, the worlds are terror-struck; so am I. (23)हे महाबाहो ! आपके बहुत मुख और नेत्रों वाले, बहुत हाथ, जंघा और पैरोंवाले, बहुत उदरों वाले और बहुत-सी दाढ़ों के कारण अत्यन्त विकराल महान् रूप को देखकर सब लोग व्याकुल हो रहे हैं तथा मैं भी व्याकुल हो रहा हूँ।।२३।।नभःस्पृशं दीप्तमनेकवर्णं व्यात्ताननं दीप्तविशालनेत्रम्।दृष्ट्वा हि त्वां प्रव्यथितान्तरात्मा धृतिं न विन्दामि शमं च विष्णो।।२४।।Touching the sky, radiant with many colors, with mouths wide open and large glowing eyes—beholding You, O Vishnu, my inner soul trembles, and I find neither courage nor peace.क्योंकि हे विष्णो ! आकाश को स्पर्श करने वाले, देदीप्यमान, अनेक वर्णों से युक्त तथा फैलाये हुए मुख और प्रकाशमान विशाल नेत्रों से युक्त आपको देखकर भयभीत अन्तःकरण वाला मैं धीरज और शान्ति नहीं पाता हूँ।।२४।।दंष्ट्राकरालानि च ते मुखानि दृष्ट्वैव कालानलसन्निभानि।दिशो न जाने न लभे च शर्म प्रसीद देवेश जगन्निवास।।२५।।Seeing Your faces frightful on account of their teeth, and flaring like the fire at the time of universal destruction, I am utterly bewildered and find no happiness; therefore, be kind to me, O Lord of celestials and Resting-place of the universe. (25)दाढ़ों के कारण विकराल और प्रलयकालकी अग्नि के समान प्रज्वलित आपके मुखों को देखकर मैं दिशाओं को नहीं जानता हूँ और सुख भी नहीं पाता हूँ। इसलिये हे देवेश ! हे जगन्निवास ! आप प्रसन्न हों।।२५।।अमी च त्वां धृतराष्ट्रस्य पुत्राः सर्वे सहैवावनिपालसङ्घैः।भीष्मो द्रोणः सूतपुत्रस्तथासौ सहास्मदीयैरपि योधमुख्यैः।।२६।।All these sons of Dhritarashtra, together with the hosts of kings, Bhishma, Drona, and Karna, along with the principal warriors of our side as well, are entering into You.वे सभी धृतराष्ट्र के पुत्र राजाओं के समुदाय सहितवक्त्राणि ते त्वरमाणा विशन्ति दंष्ट्राकरालानि भयानकानि।केचिद्विलग्ना दशनान्तरेषु संदृश्यन्ते चूर्णितैरुत्तमाङ्गैः।।२७।।They are rushing into Your fearful mouths, terrible with tusks; some are seen caught between Your teeth, their heads crushed to powder.वे सभी धृतराष्ट्र के पुत्र राजाओं के समुदाय सहितयथा नदीनां बहवोऽम्बुवेगाः समुद्रमेवाभिमुखा द्रवन्ति। तथा तवामी नरलोकवीरा विशन्ति वक्त्राण्यभिविज्वलन्ति।। २८ ।।As the many torrents of rivers rush toward the ocean, so do these heroes of the world of men enter Your flaming mouths.जैसे नदियों के बहुत-से जल के प्रवाह स्वाभाविक ही समुद्र के ही सम्मुख दौड़ते हैं अर्थात् समुद्र में प्रवेश करते हैं, वैसे ही वे नरलोक के वीर भी आपके प्रज्वलित मुखों में प्रवेश कर रहे हैं ।। २८ ।।यथा प्रदीप्तं ज्वलनं पतंगा विशन्ति नाशाय समृद्धवेगाः।तथैव नाशाय विशन्ति लोकास्तवापि वक्त्राणि समृद्धवेगाः।। २९ ।।As moths rush with great speed into the blazing fire for extinction out of their folly, even so all these people are with great repidity entering Your mouths to meet their doom. (29)जैसे पतंग मोहवश नष्ट होने के लिये प्रज्वलित अग्नि में अतिवेग से दौड़ते हुए प्रवेश करते हैं, वैसे ही ये सब लोग भी अपने नाश के लिये आपके मुखों में अतिवेग से दौड़ते हुए प्रवेश कर रहे हैं ।। २९ ।।लेलिह्यसे ग्रसमानः समन्ताल्लोकान्समग्रान्वदनैर्ज्वलद्भिः।तेजोभिरापूर्य जगत्समग्रं भासस्तवोग्राः प्रतपन्ति विष्णो।। ३० ।।Devouring all the worlds from every side with Your flaming mouths, You lick them up repeatedly. O Vishnu, Your fierce radiance fills the entire universe and scorches it.आप उन सम्पूर्ण लोकों को प्रज्वलित मुखों द्वारा ग्रास करते हुए सब ओर से बार-बार चाट रहे हैं, हे विष्णो !श्रीभगवानुवाच कालोऽस्मि लोकक्षयकृत्प्रवृद्धो लोकान्समाहर्तुमिह प्रवृत्तः।ऋतेऽपि त्वां न भविष्यन्ति सर्वे येऽवस्थिताः प्रत्यनीकेषु योधाः।।३२।।Sri Bhagavan said: I am inflamed Kala (the eternal Time-Spirit), the destroyer of the worlds. I am out to exterminate these people. Even without you all those warriors arrayed in the enemy's camp must die. (32)श्रीभगवान् बोले—मैं लोकों का नाश करने वाला बढ़ा हुआ महाकाल हूँ। इस समय इन लोकों को नष्ट करने के लिये प्रवृत्त हुआ हूँ। इसलिये जो प्रतिपक्षियों की सेना में स्थित योद्धा लोग हैं वे सब तेरे बिना भी नहीं रहेंगे अर्थात् तेरे युद्ध न करने पर भी इन सबका नाश हो जायेगा।।३२।।तस्मात्त्वमुत्तिष्ठ यशो लभस्व जित्वा शत्रून्भुङ्क्ष्व राज्यं समृद्धम्।मयैवैते निहताः पूर्वमेव निमित्तमात्रं भव सव्यसाचिन्।।३३।।Therefore, arise and attain glory. Conquer your enemies and enjoy a prosperous kingdom. These warriors have already been slain by Me alone; be but an instrument, O Savyasachin.अतएव तू उठ ! यश प्राप्त कर और शत्रुओं को जीतकर धन-धान्य से सम्पन्न राज्य को भोग। ये सब शूरवीर पहले ही से मेरे ही द्वारा मारे हुए हैं। हे सव्यसाचिन् ! तू तो केवल निमित्तमात्र बन जा।।३३।।द्रोणं च भीष्मं च जयद्रथं च कर्णं तथान्यानपि योधवीरान्।मया हतांस्त्वं जहि मा व्यथिष्ठा युध्यस्व जेतासि रणे सपत्नान्।।३४।।Do you kill Drona and Bhisma and Jayadratha and Karna and even other brave warriors; who stand already killed by Me; fear not. You will surely conquer the enemies in this war; therefore, fight. (34)द्रोणाचार्य और भीष्म पितामह तथा जयद्रथ और कर्ण तथा और भी बहुत-से-मेरे द्वारा मारे हुए शूरवीर योद्धाओं को तू मार। भय मत कर। निस्सन्देह तू युद्ध में वैरियों को जीतेगा। इसलिये युद्ध कर ।।३४।।सञ्जय उवाच एतच्छ्रुत्वा वचनं केशवस्य कृताञ्जलिर्वेपमानः किरीटी।नमस्कृत्वा भूय एवाह कृष्णं सगद्गदं भीतभीतः प्रणम्य।।३५।।Sanjaya said: Having heard these words of Keshava, the crowned Arjuna, trembling and with joined palms, bowed down and spoke again to Krishna in a faltering voice, overwhelmed by fear.संजय बोले-केशव भगवान् के इस वचन को सुनकर मुकुटधारी अर्जुन हाथ जोड़कर काँपता हुआअर्जुन उवाच स्थाने हृषीकेश तव प्रकीर्त्या जगत्प्रहृष्यत्यनुरज्यते च।रक्षांसि भीतानि दिशो द्रवन्ति सर्वे नमस्यन्ति च सिद्धसंघाः।। ३६ ।।Arjuna said: Lord, well it is the universe exults and is filled with love by chanting Your names, virtues and glory; terrified Raksasas are fleeing in all directions, and all the hosts of Siddhas are bowing to You. (36)अर्जुन बोले-हे अन्तर्यामिन् ! यह योग्य ही है कि आपके नाम, गुण और प्रभाव के कीर्तन से जगत् अति हर्षित हो रहा है और अनुराग को भी प्राप्त हो रहा है तथा भयभीत राक्षस लोग दिशाओं में भाग रहे हैं और सब सिद्धगणों के समुदाय नमस्कार कर रहे हैं ।। ३६ ।।कस्माच्च ते न नमेरन्महात्मन् गरीयसे ब्रह्मणोऽप्यादिकर्त्रे।अनन्त देवेश जगन्निवास त्वमक्षरं सदसत्तत्परं यत्।।३७।।O great soul, why should they not bow to You, who are the progenitor of Brahma himself and the greatest of the great? O infinite Lord of celestials, Abode of the universe, You are that which is existent (Sat), that which is non-existent (Asat) and also that which is beyond both, viz., the indestructible Brahma. (37)हे महात्मन् ! ब्रह्मा के भी आदि कर्ता और सबसे बड़े आपके लिये ये कैसे नमस्कार न करें; क्योंकि हे अनन्त ! हे देवेश ! हे जगन्निवास ! जो सत्, असत् और उनसे परे अक्षर अर्थात् सच्चिदानन्दघन ब्रह्म है, वह आप ही हैं ।।३७ ।।त्वमादिदेवः पुरुषः पुराणस्त्वमस्य विश्वस्य परं निधानम्।वेत्तासि वेद्यं च परं च धाम त्वया ततं विश्वमनन्तरूप।।३८।।You are the primal God, the ancient Being, the supreme refuge of this universe. You are the knower, the object of knowledge, and the ultimate abode. By You the entire cosmos is pervaded, O Being of infinite forms.आप आदि देव और सनातन पुरुष हैं, आप इस जगत् के परम आश्रय और जानने वाले तथा जाननेवायुर्यमोऽग्निर्वरुणः शशांकः प्रजापतिस्त्वं प्रपितामहश्च ।नमो नमस्तेऽस्तु सहस्रकृत्वः पुनश्च भूयोऽपि नमो नमस्ते ।। ३९ ।।You are Vayu (the wind-god), Yama (the god of death), Agni (the god of fire), the moon-god, Brahma (the Lord of Creation), nay, the father of Brahma Himself. Hail, hail to You a thousand times; salutations, repeated salutations O You once again. (39)आप वायु, यमराज, अग्नि, वरुण, चन्द्रमा, प्रजा के स्वामी ब्रह्मा और ब्रह्मा के भी पिता हैं। आपके लिये हजारों बार नमस्कार ! नमस्कार हो !! आपके लिये फिर भी बार-बार नमस्कार ! नमस्कार !! ।। ३९ ।।नमः पुरस्तादथ पृष्ठतस्ते नमोऽस्तु ते सर्वत एव सर्व।अनन्तवीर्यामितविक्रमस्त्वं सर्वं समाप्नोषि ततोऽसि सर्वः।।४०।।O Lord of infinite prowess, my salutations to You from before and from behind. O soul of all, my obeisance to You from all sides indeed. You, who possess limitless might, pervade all; therefore, You are all. (40)हे अनन्त सामर्थ्य वाले ! आपके लिये आगे से और पीछे से भी नमस्कार ! हे सर्वात्मन् ! आपके लिये सब ओर से ही नमस्कार हो। क्योंकि अनन्त पराक्रमशाली आप सब संसार को व्याप्त किये हुए हैं, इससे आप ही सर्वरूप हैं ।।४०।।सखेति मत्वा प्रसभं यदुक्तं हे कृष्ण हे यादव हे सखेति।अजानता महिमानं तवेदं मया प्रमादात्प्रणयेन वापि।।४१।।Thinking of You as a friend, whatever I have rashly said—"O Krishna, O Yadava, O Friend"—unaware of Your majesty, out of negligence or even out of love.आपके इस प्रभाव को न जानते हुए, आप मेरे सखा हैं ऐसा मानकर प्रेम से अथवा प्रमाद से भी मैंने हेयच्चावहासार्थमसत्कृतोऽसि विहारशय्यासनभोजनेषु।एकोऽथवाप्यच्युत तत्समक्षं तत्क्षामये त्वामहमप्रमेयम्।।४२।।For whatever disrespect I have shown You in jest, while playing, resting, sitting, or eating, whether alone or in the presence of others, O Infallible One, I implहे अच्युत! विहार, शयन, आसन और भोजन के समय, अकेले अथवा दूसरों के सामने, परिहास में जो मैंने आपका तिरस्कार किया है, उन सबके लिए मैं आपसे क्षमा माँगपितासि लोकस्य चराचरस्य त्वमस्य पूज्यश्च गुरुर्गरीयान्।न त्वत्समोऽस्त्यभ्यधिकः कुतोऽन्यो लोकत्रयेऽप्यप्रतिमप्रभाव ।।४३।।You are the Father of this world, of all that moves and is motionless. You are its most venerable and supreme Teacher. There is none equal to You in the three worlds; how then could there be any greater, O Lord of incomparable power?आप इस चराचर जगत् के पिता और सबसे बड़े गुरु एवं अति पूजनीय हैं, हे अनुपम प्रभाव वाले ! तीनोंतस्मात्प्रणम्य प्रणिधाय कायं प्रसादये त्वामहमीशमीड्यम् ।पितेव पुत्रस्य सखेव सख्युः प्रियः प्रियायार्हसि देव सोढुम् ।। ४४ ।।Therefore, Lord, prostrating my body at Your feet and bowing low I seek to propitiate You, the ruler of all and worthy of all praise. It behoves You to bear with me even as father bears with his son, a friend with his friend and a husband with his beloved spouse, (44)अतएव हे प्रभो ! मैं शरीर को भलीभाँति चरणों में निवेदित कर, प्रणाम करके, स्तुति करने योग्य आप ईश्वर को प्रसन्न होने के लिये प्रार्थना करता हूँ । हे देव ! पिता जैसे पुत्र के, सखा जैसे सखा के और पति जैसे प्रियतमा पत्नी के अपराध सहन करते हैं—वैसे ही आप भी मेरे अपराध को सहन करने योग्य हैं ।। ४४ ।।अदृष्टपूर्वं हृषितोऽस्मि दृष्ट्वा भयेन च प्रव्यथितं मनो मे ।तदेव मे दर्शय देवरूपं प्रसीद देवेश जगन्निवास ।। ४५ ।।Having Seen Your wondrous form, which was never seen before, I feel transported with joy; at the same time my mind is tormented by fear. Pray reveal to me that divine form; the form of Visnu with four arms; O Lord of celestials Abode of the universe, be gracious. (45) मैं पहले न देखे हुए आपके इस आश्चर्यमय रूप को देखकर हर्षित हो रहा हूँ और मेरा मन भय से अति व्याकुल भी हो रहा है, इसलिये आप उस अपने चतुर्भुज विष्णु रूप को ही मुझे दिखलाइये ! हे देवेश ! हे जगन्निवास ! प्रसन्न होइये ।। ४५ ।।I wish to see You adorned in the same way with a diadem on the head, and holding a mace and a discus in two of Your hands. O Lord with a thousand arms, O Universal Being, appear again in the same four-armed Form. (46)श्रीभगवानुवाच मया प्रसन्नेन तवार्जुनेदं रूपं परं दर्शितमात्मयोगात्।तेजोमयं विश्वमनन्तमाद्यं यन्मे त्वदन्येन न दृष्टपूर्वम्।।४७।।Sri Bhagavan said: Arjuna! pleased with you I have shown you, through My own power of Yoga, this supreme, effulgent, primal and infinite Cosmic Body, which was never seen before by any else than you. (47)श्रीभगवान् बोले-हे अर्जुन ! अनुग्रहपूर्वक मैंने अपनी योगशक्ति के प्रभाव से यह मेरा परम तेजोमय, सबका आदि और सीमारहित विराट् रूप तुझ को दिखलाया है, जिसे तेरे अतिरिक्त दूसरे किसी ने पहले नहीं देखा था ।।४७ ।।न वेदयज्ञाध्ययनैर्न दानैर्न च क्रियाभिर्न तपोभिरुग्रैः ।एवं रूपः शक्य अहं नृलोके द्रष्टुं त्वदन्येन कुरुप्रवीर ।।४८।।Arjuna, in this mortal world I cannot be seen in this Form by anyone else than you, either through study of the Vedas or of rituals, or a gain through gifts, actions or austere penances. (48)हे अर्जुन ! मनुष्य लोक में इस प्रकार विश्व रूप वाला मैं न वेद और यज्ञों के अध्ययन से, न दान से, न क्रियाओं से और न उग्र तपों से ही तेरे अतिरिक्त दूसरे के द्वारा देखा जा सकता हूँ ।।४८।।मा ते व्यथा मा च विमूढभावो दृष्ट्वा रूपं घोरमीदृङ्ममेदम् ।व्यपेतभीः प्रीतमनाः पुनस्त्वं तदेव मे रूपमिदं प्रपश्य ।।४६।।Seeing such a dreadful Form of Mine as this, be not perturbed or perplexed; with a fearless and complacent mind, behold onceमेरे इस प्रकार के इस विकराल रूप को देखकर तुझको व्याकुलता नहीं होनी चाहिये और मूढभाव भी नहीं होना चाहिये। तू भयरहित और प्रीतियुक्त मनवाला होकर उसी मेरे इस शंख-चक्र-गदा-पद्मयुक्त चतुर्भुज रूप को फिर देख ।।४६।।इत्यर्जुनं वासुदेवस्तथोक्त्वा स्वकं रूपं दर्शयामास भूयः।आश्वासयामास च भीतमेनं भूत्वा पुनः सौम्यवपुर्महात्मा।।५०।।Sañjaya said: Having spoken thus to Arjuna, Bhagavan Vasudeva again showed to him in the same way His own four-armed form; and then, assuming a gentle form, the high-souled Sri Krsna consoled the frightened Arjuna. (50)सञ्जय बोले-वासुदेव भगवान् ने अर्जुन के प्रति इस प्रकार कहकर फिर वैसे ही अपने चतुर्भुज रूप को दिखलाया और फिर महात्मा श्रीकृष्ण ने सौम्यमूर्ति होकर इस भयभीत अर्जुन को धीरज दिया।।५०।।दृष्ट्वेदं मानुषं रूपं तव सौम्यं जनार्दन।इदानीमस्मि संवृत्तः सचेताः प्रकृतिं गतः।।५१।।O Janardana, seeing this gentle human form of Yours, I have now regained my composure and am restored to my natural state.हे जनार्दन! आपके इस अत्यंत शांत मनुष्य रूप को देखकर अब मेरा चित्त स्थिर हो गया है और मैं अपनी स्वाभाविक स्थिति को प्राप्त हो गया हूँ।श्रीभगवानुवाच सुदुर्दर्शमिदं रूपं दृष्टवानसि यन्मम ।देवा अप्यस्य रूपस्य नित्यं दर्शनकाङ्क्षिणः ।। ५२ ।।Sri Bhagavan said : This form of Mine (with four arms) which you have just seen is exceedingly difficult to perceive. Even the gods are always eager to behold this form. (52)श्रीभगवान् बोले-मेरा जो चतुर्भुज रूप तुमने देखा है, यह सुदुर्दर्श है अर्थात् इसके दर्शन बड़े ही दुर्लभ हैं । देवता भी सदा इस रूप के दर्शन की आकाङ्क्षा करते रहते हैं ।। ५२ ।।नाहं वेदैर्न तपसा न दानेन न चेज्यया।शक्य एवं विधो द्रष्टुं दृष्टवानसि मां यथा।।५३।।Neither by study of the Vedas nor by penance, nor again by charity, nor even by ritual can I be seen in this form (with four arms) as you have seen Me. (53)जिस प्रकार तुमने मुझको देखा है-इस प्रकार चतुर्भुज रूप वाला मैं न वेदों से, न तपसे, न दानसे, और न यज्ञ से ही देखा जा सकता हूँ ।।५३।।भक्त्या त्वनन्यया शक्य अहमेवं विधोऽर्जुन।ज्ञातुं द्रष्टुं च तत्त्वेन प्रवेष्टुं च परंतप।।५४।।Through single-minded devotion, however, I can be seen in this form (with four arms); nay, known in essence and even entered into, O valiant Arjuna. (54)परन्तु हे परंतप अर्जुन ! अनन्य भक्ति के द्वारा इस प्रकार चतुर्भुज रूप वाला मैं प्रत्यक्ष देखने के लिये, तत्त्व से जानने के लिये तथा प्रवेश करने के लिये अर्थात् एकीभाव से प्राप्त होने के लिये भी शक्य हूँ ।।५४।।मत्कर्मकृन्मत्परमो मद्भक्तः संगवर्जितः।निर्वैरः सर्वभूतेषु यः स मामेति पाण्डव।।५५।।Arjuna, he who performs all his duties for My sake, depends on Me, is devoted to Me; has no attachment, and is free from malice towards all beings, reaches Me. (55)हे अर्जुन ! जो पुरुष केवल मेरे ही लिये सम्पूर्ण कर्तव्य कर्मों को करने वाला है, मेरे परायण है, मेरा भक्त है, आसक्तिरहित है और सम्पूर्ण भूतप्राणियों में वैरभाव से रहित है—वह अनन्य भक्ति युक्त पुरुष मुझको ही प्राप्त होता है ।। ५५ ।।
|
|
|
www.sanatanadharm.com - play store app (sanatana dharm) |
||
"Bharathiya Sanatana Dharm" and Sanatana Dharmam & Dharmo rakshati Rakshitha logo are our trademarks. Unauthorised use of "Sanatana Dharmam & Dharmo rakshati Rakshitha" and the logo is not allowed. Copyright © sanatanadharm.com All Rights Reserved . Made in India. |
||